फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई लिखित परीक्षा कल, अभ्यर्थियों के लिए सुबह 7 बजे से चलेंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई) भर्ती के लिए 23 अगस्त को लिखित परीक्षा करवाई जा रही है। परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जो रविवार दोपहर एक बजे शुरू होगी। आयोग ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर वर्ष 2006 में शुरू प्रकिया को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है। परीक्षा प्रदेश के पांच जिलों- कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और हिसार में होगी। परीक्षा में करीब 10 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर मुख्यालय से मिले आदेश पर रोडवेज डिपो प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों के लिए रविवार सुबह 7 बजे से करीब 20 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा अगर अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बसें रवाना की जाएंगी। अभ्यर्थियों को लेकर जाने वाली बसें परीक्षा खत्म होने के बाद लौटेंगी।
विज्ञापन

सुविधा के लिए बूथ नंबर किए जारी
- बूथ नंबर पांच से हिसार व सिरसा की बसें रवाना होंगी
- बूथ नंबर सात से पानीपत, करनाल के लिए बस संचालित होंगी
- बूथ नंबर 14 से कैथल की बस मिलेगी।
पीटीआई परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर 23 अगस्त को स्पेशल अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। बस स्टैंड पर 20 उप निरीक्षक व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

- गुलाब सिंह, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें