पानीपत फिल्म के विरोध में बुधवार जाट समाज के कई संगठनों में प्रदर्शन किया और डीसी को मांग पत्र देकर तत्काल सिनेमा हाल में फिल्म का प्रदर्शन बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रामकिशन मोखरा ने कहा कि फिल्म के अंदर महाराजा सूरजमल की छवि गलत तरीके से पेश की गई है, इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इतिहास के साथ इस तरह की छेड़छाड़ निंदनीय है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से फिल्म पर रोक लगाई जाए। उधर, शहर में तीन सिनेमा हाल में फिल्म का प्रदर्शन चल रहा है। विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीनों सिनेमा हाल के बाहर गश्त बढ़ा दी है।
वहीं, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन की फिल्म ‘पानीपत’ के विरोध में बुधवार को भिवानी चुंगी पर जिलाध्यक्ष राजेश ढाका की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता ने महाराजा सूरजमल का किरदार बेहद निंदनीय तरीके से प्रदर्शित किया है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगी तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पदम सिंह राणा, नसीब, जगदीश सरपंच, बलराज नांदल, दलेल ढाका, नसीब ढाका, सुनील व कुलबीर ढाका भी मौजूद रहे।