04jjrp12 झज्जर में कादयाण खाप के प्रतिनिधि पत्रकार वार्ता करते हुए ।संवाद
कादियान खाप के प्रधान राजपाल कादियान वीरवार को निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कादियान खाप सम्राट हर्षवर्द्धन के समय से हे। उस समय भी खापों के बिना फैसला नहीं किया जाता था। कोई युद्ध भी होता था तो वह भी उनकी अनुमति के बिना नहीं होता था। उसके बाद इसमें राजनीति आ गई, इसलिए इनका महत्व कम हो गया।
कादियान खाप किसी खाप के अधीन नहीं है। यह बड़ी खापों का फैसला करती है। कादियान खान का इतिहास रहा है कि जो केस 16-16 साल से नहीं निपटे, वह पंचायत ने दो घंटे में निपटाए हैं। एक बार फिर कादियान खाप को 36 बिरादरी के सहयोग से ऊंचे स्तर पर ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि आसपास इलाके में महिला कॉलेज नहीं है। इसलिए बेरी में महिला कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। जल्द ही 36 बिरादरी का भाईचारा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका समय व स्थान जल्द निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज में गिरावट आई है। अपराध बढ़ा है और नशा बढ़ा है। युवा संस्कार खो रहे हैं। खाप नशा रोकने के लिए पहल करेगी। स्कूल व कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों से मिलेंगे और नशा से दूर रहने का आह्वान करेंगे। पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। अवैध शराब व नशा को कादियान खाप के 16 गांवों में नहीं आने दिया जाएगा।
जहां सरकारी शराब की दुकानें हैं, वहां भी पंचायत के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा कि यहां शराब का ठेका न हो। उन्होंने कहा कि बेरी राजनीति का गढ़ रहा है। इसलिए कादियान खाप महिला कॉलेज यहां बनवाने का काम करेगा।
यदि सरकार यहां सहयोग नहीं करती है, तब कादियान खाप एक ईंट, एक रुपया एकत्रित कर कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा। अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने का काम 16 गांवों में किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव सुखचंद कादियान, अतर सिंह मौजूद रहे।