फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: कादियान खाप के 16 गांवों में शराब ठेके बंद कराने के लिए प्रशासन को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

Thu, 04 Apr 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में कादियान खाप के प्रधान राजपाल कादियान ने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाएगा। साथ ही बेरी में महिला कॉलेज खुलवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
04jjrp12 झज्जर  में कादयाण खाप के प्रतिनिधि पत्रकार वार्ता करते हुए ।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कादियान खाप के प्रधान राजपाल कादियान वीरवार को निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कादियान खाप सम्राट हर्षवर्द्धन के समय से हे। उस समय भी खापों के बिना फैसला नहीं किया जाता था। कोई युद्ध भी होता था तो वह भी उनकी अनुमति के बिना नहीं होता था। उसके बाद इसमें राजनीति आ गई, इसलिए इनका महत्व कम हो गया।
विज्ञापन


कादियान खाप किसी खाप के अधीन नहीं है। यह बड़ी खापों का फैसला करती है। कादियान खान का इतिहास रहा है कि जो केस 16-16 साल से नहीं निपटे, वह पंचायत ने दो घंटे में निपटाए हैं। एक बार फिर कादियान खाप को 36 बिरादरी के सहयोग से ऊंचे स्तर पर ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि आसपास इलाके में महिला कॉलेज नहीं है। इसलिए बेरी में महिला कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। जल्द ही 36 बिरादरी का भाईचारा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका समय व स्थान जल्द निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में गिरावट आई है। अपराध बढ़ा है और नशा बढ़ा है। युवा संस्कार खो रहे हैं। खाप नशा रोकने के लिए पहल करेगी। स्कूल व कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों से मिलेंगे और नशा से दूर रहने का आह्वान करेंगे। पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। अवैध शराब व नशा को कादियान खाप के 16 गांवों में नहीं आने दिया जाएगा।

जहां सरकारी शराब की दुकानें हैं, वहां भी पंचायत के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा कि यहां शराब का ठेका न हो। उन्होंने कहा कि बेरी राजनीति का गढ़ रहा है। इसलिए कादियान खाप महिला कॉलेज यहां बनवाने का काम करेगा।

यदि सरकार यहां सहयोग नहीं करती है, तब कादियान खाप एक ईंट, एक रुपया एकत्रित कर कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा। अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने का काम 16 गांवों में किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव सुखचंद कादियान, अतर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें