फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रो. आशीष दहिया ने संभाला निदेशक जनसंपर्क का कार्यभार

विज्ञापन
02सीटीके14-एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क का पद संभालने के बाद डाॅ. आशीष दहिया को पुष्प गुच्छ भेंट क
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आईएचटीएम के प्रोफेसर डाॅ. आशीष दहिया को निदेशक जनसंपर्क का कार्यभार सौंपा है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ. नवीन कुमार को उप निदेशक जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि प्रो. आशीष दहिया को निदेशक जनसंपर्क व डाॅ. नवीन कुमार को उप निदेशक जनसंपर्क का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से दिया गया है। प्रो. आशीष दहिया ने बुधवार को निदेशक जनसंपर्क का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर पूर्व निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने प्रो. आशीष दहिया और डाॅ. नवीन कुमार को जनसंपर्क कार्यालय की प्रणाली से अवगत कराया। निदेशक सीडीओई प्रो. नसीब सिंह गिल, निदेशक सेंटर फॉर इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन प्रो. राहुल ऋषि, निदेशक सीडीएस प्रो. प्रतिमा देवी, एसोसिएट डीन सीआईईए प्रो. एस.के. तिवारी, यूआईईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अरुण हुड्डा, पंकज नैन, डाॅ. योगेश कुमार ने निदेशक जनसंपर्क व उप निदेशक को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें