फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रो. हरीश ने मलेशिया विवि में दिया व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीमू के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश दुरेजा ने सनवे यूनिवर्सिटी, मलेशिया में आयोजित अर्ली कॅरिअर रिसचर्स-पोस्ट ग्रेजुएट्स रिसर्च सिंपोजियम 2024 में प्लेनरी लेक्चर दिया।
विज्ञापन

मलेशिया में 4-5 जुलाई को आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रो. हरीश दूरेजा ने- प्रीस्क्राइबिंग एप्स: ए न्यू एरा ऑफ हेल्थ केयर विद डिजिटल थेराप्यूटिक्स विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। संगोष्ठी में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों, विद्वानों एवं वैज्ञानिकों ने उनके व्याख्यान को सराहा। इसके बाद उन्होंने 6-7 जुलाई को हैदराबाद में आयोजित 73वीं इंडियन फार्मास्यूटिकल कांग्रेस में वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की।
उल्लेखनीय है कि प्रो. दूरेजा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। उन्हें स्टैंडफोर्ड द्वारा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने चार इंडियन पेटेंट दाखिल किए हैं। इनके 280 से अधिक शोध लेख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। देश एवं विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों की ओर से उनकी लगभग 10 किताबें प्रकाशित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें