फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकारी आदेशों को निजी स्कूल का ठेंगा

Thu, 11 Apr 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर जाते हुए विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाने में निजी स्कूल सबसे आगे हैं। वीरवार को ईद के दिन सरकारी छुट्टी के बावजूद निजी स्कूल खुले रहे। ईद ही नहीं बल्कि अन्य सरकारी छुट्टी वाले दिन भी निजी स्कूल संचालक मनमर्जी से स्कूल खोलते हैं, जबकि सरकारी आदेश के मुताबिक यहां छुट्टी होनी चाहिए। हैरानी की बात है कि अधिकारी भी इस कार्रवाई करने की बजाए शिकायत मिलने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिले के अधिकतर निजी स्कूल सरकारी अवकाश होने के बावजूद खुले रहे और बच्चों को लाने-छोड़कर आने के लिए उनकी बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आई। शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन या डीसी की तरफ से स्कूलों को बंद रखने के आदेश तक जारी नहीं किए गए और न ही स्कूल खोलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।

पुलिस के अधीन चल रहा डीएवी स्कूल भी खुला
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में है और इसकी अधिकारिक बागड़ौर भी पुलिस उपायुक्त व पुलिस आयुक्त के हाथ में होती है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पर भी यह नियम लागू होता है, लेकिन सरकारी छुट्टी के बावजूद वीरवार को स्कूल लगा। पुलिस लाइन में सुबह-शाम खुद अधिकारी रहते हैं, लेकिन स्कूल खुलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कई बसों के इंश्योरेंस तक एक्सपायर, हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार
जिले में निजी स्कूलों की बसें सड़कों पर सरपट दौड़ती हैं, लेकिन इनकी जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। वीरवार को जब 6 स्कूल बसों की मौके पर पड़ताल की गई तो तीन बसों का इंश्योरेंस तक एक्सपायर था, लेकिन इन बसों की जांच न तो पुलिस प्रशासन कर रहा है और न ही आरटीए विभाग।

वर्जन
आज सरकारी छुट्टी थी। नियम के मुताबिक निजी स्कूल की भी आज छुट्टी थी। कई निजी स्कूल माता-पिता को दिखाने के लिए स्कूल खोलते हैं कि हम ज्यादा पढ़ाते हैं, यह बिल्कुल गलत है। यदि सरकारी छुट्टी है तो करनी चाहिए। भविष्य में ध्यान रखा जाएगा कि छुट्टी के दिन निजी स्कूल बंद हो। यदि कोई कॉल कर शिकायत देता है तो उस समय स्कूल बंद करवा दिया जाता है।
सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर

वर्जन
शिक्षा विभाग के नियमानुसार यदि निजी स्कूल सरकारी छुट्टी के दिन बंद होने चाहिए तो इसे भविष्य में लागू कराया जाएगा। जहां तक निजी स्कूल बसों का नियमों का पालन नहीं करने की बात है तो उसकी जांच करने के लिए आरटीए को आदेश दिए जाएंगे। सभी स्कूल बसों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शक्ति सिंह, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें