फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्राचार्य पर लगाया बेटे को पीटने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक निजी स्कूल में विद्यार्थी को डंडे पीटने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता महेंद्र सिंह ने इस बारे में शिक्षा विभाग को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

छात्र के पिता का आरोप है कि बेटा निजी स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र है। उसे 31 अक्तूबर को प्राचार्य ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से थप्पड़ मारे व डंडे से पीटा। इससे बेटे में डर पैदा हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्राचार्य के खिलाफ डीईओ, हरियाणा महिला एवं संरक्षण अधिकार व एसएचओ के कार्यालय में शिकायतें दी गई है। इधर, स्कूल के निदेशक डॉ. रवि गुगनानी ने कहा कि छात्र ने अपने शिक्षक से अभद्र भाषा में बात की। भरी कक्षा में शिक्षक के लिए गलत शब्द कहना उनका अपमान है इसलिए उसे डांटा। वह गलत राह पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें