47 श्रीराम रंगशाला से हरी झंडी दिखाकर कर गाड़ियों को रवाना करते पदाधिकारी। स्रोत : निगम
रोहतक । नगर निगम वार्ड नंबर 14 में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां जनता को समर्पित की गईं। श्रीराम रंगशाला से हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया गया।
निगम पार्षद कंचन खुराना के प्रतिनिधि अशोक खुराना ने बताया कि नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने का ठेका एक निजी कंपनी को दिया है। कंपनी ने वार्ड 14 के लिए पांच बड़ी गाड़ियां, छोटी व तंग गलियों के लिए दो ई-रिक्शा व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध करवाई गई हैं। घर-घर से उठाने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसेक लिए प्रत्येक प्रॉपर्टी पर टैग लगाया जाएगा। वार्ड में जिसकी शुरुआत झंग कॉलोनी से की गई है। नगर निगम की गाड़ी घर से कूड़ा उठाएगी तो उस घर पर लगे आरएफआईडी टैग को स्कैन किया जाएगा। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही तय होगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी, नरेंद्र खट्टर, अरुण अरोड़ा, अजय निझावन, गुलशन मान आदि उपस्थित रहे।