फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए प्रिंस का चयन

Sun, 07 Dec 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29...रोहतक के ​समर गोपालपुर निवासी प्रिंस पहलवान का सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ह - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। समर गोपालपुर निवासी प्रिंस पहलवान का सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम में चयन हुआ। चैंपियनशिप गुजरात के अहमदाबाद में 12 से 14 दिसंबर तक होगी। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ग्रीको रोमन कुश्ती के 82 किलो भारवर्ग में चयन हुआ है।
प्रिंस ने 4 से 5 दिसंबर को हिसार के उमरा में हुई हरियाणा राज्य सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के सभी मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी पहलवान को एकतरफा हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पहले प्रिंस 6 बार देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रिंस ने बताया कि देश के लिए 2 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। इनमें वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में रजत और जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भी 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीत चुके हैं। इस अवसर पर महाराज अच्युतानंद ने खिलाड़ी प्रिंस को आशीर्वाद दिया। साथ ही, सोनीपत के सफियाबाद में स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी में रेलवे के कोच सुरेंद्र कादयान, कोच नितिन शर्मा, कोच सचिन शर्मा, अमित, अंकुश शर्मा, सुमित गूंगा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रवि शर्मा ने प्रिंस पहलवान को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें