फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरोपी पति, सास व ससुर को क्लीनचिट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल के प्रवेश हत्याकांड में आरोपी पति सुखबीर, सास भगवानी व ससुर रणबीर को पुलिस क्लीनचिट देने की तैयारी में हैं। अभी तक तीनों आरोपियों के खिलाफ जांच में हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन

तर्क दिया गया है कि वारदात के समय पति सुखबीर अपनी मां भगानी का पीजीआई में उपचार करवा रहा था। ससुर ने आरोपी जेठ जसबीर को हमला करने से रोका। इसमें उसे चोट भी आई है।
पुलिस के मुताबिक 19 अप्रैल की रात को रिठाल गांव निवासी 39 वर्षीय प्रवेश देवी को पीजीआई में करीब 10 बजे दाखिल कराया। उसे हथियारों से हमला करके घायल किया गया था। रात को दो बजे उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

प्रवेश के भाई गद्दी खेड़ी निवासी श्रवण ने प्रवेश के जेठ जसबीर के खिलाफ हत्या व पति सुखबीर, सास भगानी व ससुर रणबीर के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज चुकी है। पति, सास व ससुर को क्लीनचिट देने की तैयारी की जा रही है।
.....
हत्या आरोपी जेठ जसबीर से पूछताछ में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला जिससे लगे की साजिश के तहत वारदात अंजाम दी गई है। आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ अभी तक की जांच में कोई सबूत नहीं मिला है। -इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें