आयोजित फ्रेशर पार्टी में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर प्रतीक और मिस फ्रेशर अनीशा को चुना गया।
कोरोना के कारण पिछले वर्ष फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसकी शुरुआत निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राध्यापकों और छात्रावास के प्रभारियों ने पार्टी में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और इसके बाद विभिन्न प्रकार प्रतियोगियों जैसे नृत्य, गायन, पेंटिंग, कविता, रैंप वाक और स्टैंड-अप कॉमेडी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया और अंतिम दौर में पहुंचे विद्यार्थियों के बीच जोरदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। इसमें मिस्टर और मिस फ्रेशर 2020 का खिताब प्रतीक और अनीशा को मिला। जिन्हें 2019 के मिस्टर एंड मिस फ्रेशर तुषार और समीक्षा ने खिताब दिया। सौरभ और एकता उपविजेता रहे।