फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जो बोले सो निहाल से गूंज उठा शहर

Fri, 15 Nov 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 53 : गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर यात्रा में पंजप्यारे। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिक्खों के पहले गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव शुक्रवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति पर विशाल लंगर के बाद हुए नगर कीर्तन से पूरा शहर जो बोले सो निहाल से गूंज उठा। उत्सव में खूब भीड़ उमड़़ी।
विज्ञापन


नगर में गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा जटवाड़ा, सचखंड व गुरुद्वारा गुरु नानक काॅलोनी की संगत ने नगर कीर्तन में भाग लिया। शोभा यात्रा नजफगढ़ रोड, शिव चौक, मेन बाजार, किला मोहल्ला, झज्जर रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, रेलवे रोड, इंदिरा मार्केट समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरु नानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा जहां से भी गुजरी, वहीं पर श्रद्धालुओं की ओर से कार सेवा की गई। पहले सफाई, फिर पुष्पों की वर्षा के बाद गुरु ग्रंथ की सवारी आगे बढ़ी।
यात्रा के आगे गुरुनानक के पंज प्यारे चल रहे थे तथा आखिर में गुरुग्रंथ साहब की सवारी भव्य रूप के साथ पालकी में सजाई गई थी। इस शोभा यात्रा में स्कूली बच्चों ने बैंड संभाला। बहादुरगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़े सदस्यों ने बताया कि गुरु पर्व को मनाने तक प्रभात फेरी निकाली गई और गुरु वाणी का अखंड पाठ रखा गया। शुक्रवार को भोग डाला गया। इसके बाद गुरु वाणी कीर्तन का पाठ हुआ तथा गुरुसेवकों के लिए लंगर शुरू किया गया। जगह-जगह गतका पार्टी ने अनेक करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें