डाक विभाग में ब्रांच पोस्टमास्टर की तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड के नाम से फर्जी डिग्री देकर नौकरी पाने वाले जींद के युवक की मुश्किल बढ़ गई है। डाक विभाग रोहतक डिविजन एसडी तिलकराज ने आर्य नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
एसपी को दी शिकायत में एसडी ने लिखा है कि मई 2022 में जींद के युवक नवीन ने ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए आवेदन किया था। उसे बीपीएस लुहारी के लिए अस्थायी तौर पर चुना गया था। उसने विभाग में तमिलनाडु के स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल से 10वीं पास की मार्कशीट जमा की थी, जिसमें 500 में से 490 अंक दर्शाया गया है। विभाग ने तमिलनाडु के स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल को भेजकर जांच करवाई। अब वहां के बोर्ड की रिपोर्ट आई है, जिसमें मार्कशीट को फर्जी बताया गया है। आर्य नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।