फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 12 से खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शिक्षा विभाग में सत्र 2024-2025 में रिक्त सीटों पर फ्रेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 12 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल ओपन होगा। इसमें चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) बीए-बीएड व बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन



कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि बीए-बीएड व बीकॉम बीएड पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए फ्रेश ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर तक किया जा सकता है। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को डिस्प्ले की जाएगी। संशोधन के बाद प्रोविजनल प्रथम मेरिट लिस्ट 25 सितंबर को डिस्प्ले की जाएगी। एडमिशन के लिए चौथी फिजिकल काउंसिलिंग 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी, फीस 28 सितंबर तक जमा करानी होगी। रिक्त सीटों की सूची 30 सितंबर को जारी होगी। पांचवीं फिजिकल काउंसिलिंग 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी और फीस 5 अक्टूबर तक जमा करानी होगी। सीटें खाली रहने की सूरत में रिक्त सीटों की सूची 7 अक्टूबर को जारी होगी। छठी फिजिकल काउंसिलिंग 9 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी और फीस 10 अक्टूबर तक जमा होगी। मेरिट लिस्ट शिक्षा विभाग एनसीईटी 2024 के स्कोर कार्ड के आधार पर तैयार करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है, उन्हें फिजिकल काउंसिलिंग में वरीयता दी जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें