फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे खिलाफ रचे जा रहे राजनीतिक षड्यंत्र, लीगल नोटिस भेज मांगा जाएगा जवाब : अभय

विज्ञापन
39...इनेलो में शामिल होने वाले लोगों को पटका पहनाते पार्टी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला व अन्य। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से दूसरे दल घबरा गए हैं। इसी के चलते मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। ऐसे लोगों को अब उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा और इसके लिए लीगल नोटिस भी भेजे जाएंगे। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने ये बातें कहीं। वह वीरवार को हुडा कॉम्प्लेक्स में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
अभय ने कहा कि उनकी छवि खराब करने वाले लोग सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो उन्हें अदालत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान योगेश गुप्ता व मुकुल भारद्वाज ने इनेलो का दामन भी थामा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से लाखनमाजरा में स्टेडियम बनवाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। कहा, पहले मान हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दें, इसके बाद स्टेडियम की बात सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उमेद सिंह लोहान, डॉ. नफे सिंह लाहली, जिला शहरी अध्यक्ष राकेश सहगल, इंद्र सिंह ढुल, कृष्ण कौशिक अधिवक्ता, राजबीर वाल्मीकि, लक्की सरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें