रोटरी क्लब ने बुधवार को शहर में रैली निकाली। इसके माध्यम से
विद्यार्थियों ने ‘कीप इंडिया पोलियो फ्री’ का संदेश दिया। रैली का उद्घाटन
सीएमओ डॉ. शिव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
श्रीराम यज्ञशाला के
कोआर्डिनेटर डॉ. रवि की अध्यक्षता में निकली इस रैली में स्कॉलर रोजरी
स्कूल एवं जेडएडी ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंबेडकर चौक
से शुरू हुई यह रैली मुख्य मार्गों पर होती हुई श्रीराम रंगशाला तक पहुंची।
रैली के दौरान आर.के. चौधरी और डॉ. डी.के. दीवान ने पोलियो के कारण और
निवारण से बच्चों को अवगत कराया।