फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज रात शहर में 20 जगह नाके लगाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर शहर में मंगलवार रात 12 बजे पुलिस 20 जगह नाके लगाएगी। हर नाके पर अल्कोहल जांच मशीन होगी, साथ ही शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के चालान काटे जाएंगे। सोमवार को एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने थाना प्रभारियों को ये हिदायत दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नववर्ष 2025 के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। नए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, किला रोड, शोरी मार्केट, चमेली मार्केट, गांधी कैं मार्केट, डी-पार्क, शीला बाईपास, गोहाना अड्डा, शहर में स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व होटलों के बाहर विशेष गश्त होगी।
भीड़ वाले इलाकों में पुलिस पैदल गश्त करेगी। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की जांच की जा रही है। नाकों पर वाहनों की गहनता से चैकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों का अल्कोहल सेंसर से जांच कर शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले के चालान किए जाएंगे।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें