फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनकाउंटर में गिरफ्तार भगता को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पांच दिन पहले किलोई गांव में महिला पर गोली चलाने के आरोपी बदमाश भगता को जींद पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया है। भगता के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। अब सदर पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर रोहतक लेकर आएगी।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 मई को किलोई गांव निवासी सुमित्रा ने शिकायत दी थी कि उसके दो जुड़वा बेटे हैं। 27 वर्षीय अमित उर्फ बाबर अविवाहित है। अजय उर्फ राजा की शादी हो चुकी है। वह फौज में है।
विज्ञापन

उसने बताया कि 12 मई को रात करीब साढ़े 10 बजे घर के बाहर काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें तीन-चार युवक सवार थे। युवकों ने उनके बेटे बाबर को आवाज लगाई। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो अचानक एक युवक ने गोली चला दी। वह बच गई।
इसके बाद युवक जबरन ऊपर वाले कमरे में घुस गए। वे अमित उर्फ बाबर को ढूंढ रहे थे। बेटा थोड़ी देर पहले ही घर से बाहर गया था। एक युवक ने धमकी देते हुए कहा कि बाबर से कह देना भगता आया था। बाबर को जान से मारेंगे।
विज्ञापन

सदर थाने में भगता व उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सदर पुलिस आरोपी भगता की तलाश में थी। रविवार को सूचना मिली कि भगता को जींद पुलिस ने इक्कस बाईपास पर दो साथियों जींद के ढिगाना निवासी अक्षय व करेला निवासी अंकित के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी हैं। जल्द रोहतक पुलिस आरोपी भगता को प्रोडक्शन वारंट पर जींद से लेकर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें