फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला मंडी में गेहूं खरीद का चार साल का टूटा रिकॉर्ड

Sun, 17 May 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गेहूं का उठान जारी
विज्ञापन
5.65 लाख क्विंटल गेहूं की इस बार हुई आवक, गत वर्ष से 80 हजार क्विंटल अधिक आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सांपला। अनाज मंडी में गेहूं की आवक ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंडी में गेहूं की 15 मई तक खरीद हुई। इस दौरान पांच लाख 65 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इधर, सरकार ने सरसों की खरीद 31 मई तक जारी रखने का फैसला लिया है।
पिछले साल की तुलना में इस बार सांपला मंडी में 80 हजार क्विंटल गेहूं ज्यादा पहुंचा है। सांपला मंडी में वेयर हाउस और हैफेड ने गेहूं खरीदा। इस बार दस हजार से ज्यादा किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे। 15 मई तक मंडी में पांच लाख 65 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल चार लाख 85 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा था। विभाग के मुताबिक चार साल में इस बार ज्यादा गेहूं पहुंचा है। अब तक 80 प्रतिशत उठान भी हो चुका है।
वर्जन
मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने एजेंसी को गेहूं का जल्द से जल्द उठान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जो किसान किसी वजह से अपनी सरसों बेचने से रह गए थे उनके लिए सरकार ने 31 मई तक का समय बढ़ा दिया है। मंडी से 80 प्रतिशत अनाज का उठान हो चुका है। ज्यादातर किसानों को गेहूं का भुगतान किया जा चुका है। -सविता सैनी, सचिव, मार्केट कमेटी, सांपला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें