फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम जा रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने फरुखनगर से लौटाया, उपायुक्त कार्यालय तक मार्च आज

विज्ञापन
फरुखनगर से वापस लौटते समय बस के आगे चलती पुलिस की जिप्सी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस विद्यार्थियों के दल को पुलिस ने बुधवार को गुरुग्राम जाने से रोक दिया। वहां आयोजित एमबीबीएस की काउंसिलिंग में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों के अभिभावकों को समझाने व बॉन्ड पॉलिसी पर उनसे बात करने जा रहे इस दल को पुलिस ने फरुखनगर में रोक लिया। यहां से पुलिस पहरे में उन्हें रोहतक भेजा गया। विरोध स्वरूप वीरवार सुबह विद्यार्थियों ने निदेशक कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालने का फैसला लिया है। इधर, आरटीए (रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने उन्हें मोरल सपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पीजीआई के निदेशक कार्यालय के बाहर एमबीबीएस विद्यार्थियों का धरना जारी रहा। यहां बॉन्ड पॉलिसी वापस लेने की मांग को लेकर उन्होंने नारेबाजी के जरिये विरोध प्रकट किया। इनमें से कुछ विद्यार्थियों का एक दल सुबह बस से गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ। वहां एमबीबीएस की काउंसिलिंग में विद्यार्थियों के शामिल होने की सूचना पर वे उनके अभिभावकों से मिलने निकले थे। बॉन्ड पॉलिसी पर उनसे चर्चा कर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी थी। इसकी भनक पुलिस व खुफिया विभाग को लग गई। इसके बाद विद्यार्थियों के दल को ट्रेस किया गया और गुरुग्राम जा रही उनकी बस को फरुखनगर में ही रोक लिया। यहां उनसे बातचीत कर उन्हें वापस रोहतक भेज दिया गया। बस के आगे व पीछे सुरक्षा के लिए पुलिस की जिप्सी भी चलती रही। विद्यार्थियों ने पुलिस की ओर से दूसरी बार अपने खिलाफ की गई कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी निंदा की।
पुलिस ने दूसरी बार विद्यार्थियों के साथ किया गलत
विद्यार्थियों ने कहा कि हमें पुलिस ने चुनाव के बहाने काउंसिलिंग में जाने से रोका। जबकि चुनाव में अन्य सभी काम सुचारु रूप से जारी हैं। वहां काउंसिलिंग के कारण पहले से भीड़ बनी हुई है। हम कुछ विद्यार्थी और चले जाते हैं तो इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। वहां हमें केवल अभिभावकों से बातचीत करनी थी। हम काउंसिलिंग रोकने नहीं जा रहे थे। हमारे साथ पुलिस ने दूसरी बार गलत किया है। पहली बार रात के अंधेरे में बसों में भर कर 14 घंटे तक अलग-अलग थानों में हिरासत में रखा था। अब गुरुग्राम जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें