रोहतक। कोहरे व सर्दी के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत वीरवार को हाईवेे पर पुलिस ने 50 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए।
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजेश ने बताया कि एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक थाना प्रभारी पश्चिम जोन प्रशांत व पूर्व जोन जसबीर सिंह की अगुवाई में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि धुंध व कोहरे के मौसम में वाहन चालक हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम की जांच करवा लें।
लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें। इंडिकेटर को भी चालू रखें। कोहरे के कारण दृश्यता न्यून हो तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें। दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को फॉलो करें। गति सीमा नियंत्रित रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सीट बेल्ट व दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें और नशा करके ड्राइविंग न करें।