फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की सामान्य प्रशासन शाखा व संपदा कार्यालय का विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में लेटर वार जारी है। कुलसचिव की अनुपस्थिति में प्रो. बी नरसिम्हन को कार्यभार देने के बाद एक और पत्र जारी हुआ है। इसमें बेहतर कामकाज के लिए सामान्य प्रशासन शाखा व संपदा कार्यालय का विलय करने की बात कही गई है।
विवि के पत्र में कहा गया है कि संस्थान के कामकाज के व्यापक हित के लिए विश्वविद्यालय में सामान्य प्रशासन शाखा और संपदा कार्यालय का विलय करने की अनुमति है। वहां तैनात वर्तमान सहायक कुलसचिव पूरे कार्यालय की एकीकृत रूप से देखभाल करेंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर प्रथम श्रेणी के अनुमोदन से संसाधनों का बेहतर उपयोग प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के बीच काम वितरित या पुनर्वितरित करेंगे। इनके समग्र पर्यवेक्षण के तहत कार्यालय काम करेगा। वह ऐसे मामलों का फैसला करने का अधिकार रखेगा जो प्रभारी के अधिकार क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

ऐसी सभी फाइलें जिन्हें बाहर ले जाने की आवश्यकता है, उन्हें सामान्य प्रशासन के प्रभारी प्रोफेसर के माध्यम से भेजा जाएगा। वह कुलपति के अनुमोदन के लिए किसी भी आदेश की मांग करने के लिए सीधे कुलपति को फाइलें प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें