फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी कर पुलिस ने पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मदीना टोल प्लाजा के पास बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात नाकाबंदी कर पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक में 38 पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। चालक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिली कि महम से रोहतक की तरफ आ रहे ट्रक में पशुओं को क्रूरता से भर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मदीना टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब 1 बजे पशुओं से भरा कैंटर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो पुलिस ने जांच के लिए रुकवा लिया। कैंटर की तलाशी ली गई तो कैंटर में 28 भैंसें, 2 कटड़े और 8 कटड़ियों को क्रूरता पूर्वक भर रखा था। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक और एक अन्य युवक को पकड़ कर पूछताछ की। आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के बागपत के आश मोहम्मद और रहीश नाम से हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें