फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व हत्या प्रयास के आरोपी नवीन को गोवा से गिरफ्तार कर हवाई जहाज से लाई डिटेक्टिव यूनिट

विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते डीएसपी गोरखपाल । - फोटो : 06ROH03
विज्ञापन
रोहतक। टीवी चैनल पत्रकार पर जानलेवा हमला करने, लूट करने, जान से मारने की धमकी देने की कई वारदात में फरार चले रहे आरोपी नवीन बुधवार को गोवा से गिरफ्तार डिटेक्टिव यूनिट हवाई जहाज से दिल्ली लेकर आई। इसके बाद उसे सड़क मार्ग द्वारा रोहतक लाया गया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से कई वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल वह 11 वारदात में आरोपी है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्त को संबोधित करते हुए डीएसपी मुख्यालय गौरख पाल राणा ने बताया कि काफी समय से फरार चल रहे आरोपी नवीन बुधवार को पकड़ने के लिए एसपी राहुल शर्मा ने डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी प्रवीन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए यूनिट के पुलिसकर्मी रविंद्र, धमेंद्र व मुख्य सिपाही अश्वनी की एक विशेष टीम गठित की। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी नवीन बुधवार निवासी गांव सुनारिया हाल नया पड़ाव को गोवा से गिरफ्तार किया। आरोपी को रविवार को शहर में लाया गया। डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन बुधवार (39) ने अपने घर पर ही फोटोस्टेट की दुकान खोली हुई है। आरोपी के भाई पंकज बुधवार व प्रवीन बुधवार उर्फ टिंकू अलग अलग मामलों में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। आरोपी पंकज सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हुकम सिंह पर हुए जानलेवा हमले का भी आरोपी है।
नवीन का आपराधिक रिकॉर्ड
. 2010 में आरोपी नवीन बुधवार जुआ खेलते हुए थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में पकड़ा गया था।
. आरोपी नवीन बुधावर ने 19 नवंबर 2012 को अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था।
. आरोपी नवीन बुधवार को रोहतक कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया।
.आरोपी नवीन बुधवार ने 3 अप्रैल 2015 की शाम के समय अपने साथी के साथ मिलकर नया पड़ाव निवासी मनोज के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी थी।
. 3 अप्रैल 2017 की रात को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर राइडर 16 पर गश्त में तैनात सिपाही के साथ मारपीट की व सर्विस रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

. 16 अप्रैल की शाम को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नया पड़ाव निवासी आशुतोष पर हमला किया था।
. 12 नवंबर की रात को आरोपी ने हरिसिंह कॉलोनी निवासी जितेंद्र पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया व मारपीट करते हुए जितेंद्र से 5 लाख रुपयों की मांग की थी।
इन वारदातों में आरोपी था फरार
. आरेपी नवीन बुधवार ने 24 नवंबर को जनता कालोनी निवासी टीवी पत्रकार हर्षवर्धन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
. मार्च 2019 में सगे भाई पंकज बुधवार व प्रवीन बुधवार उर्फ टींकू ने सुखदेव को जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। मामला विचाराधीन न्यायालय और मामले में गवाही चल रही है। 24 नवंबर को नवीन बुधवार ने सुखदेव के मोबाइल पर संपर्क किया और कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
. 29 नवंबर की रात को जनता कॉलोनी निवासी टीवी चैनल पत्रकार हर्षवर्धन के घर पर खड़ी गाड़ी के शीशे पर गोली लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया था।
. 31 मई 2019 आरोपी ने अपने साथी पंकज, मोहित उर्फ शूटर व अन्यों के साथ मिलकर पुरानी आईटीआई के पास बिजली बोर्ड के पैसे जमा कराने जा रहे कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर करीब साढ़े चार लाख रुपयों व लैपटॉप लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में नवीन बुधवार फरार चल रहा था, बाकी सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें