पटेल नगर के सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार को
कृष्ण-सुदामा के मिलन का मंचन किया गया। इस दौरान सुदामा चरित्र की लीला
का भावपूर्ण मंचन करते हुए ‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, मिलने सुदामा
गरीब आया है...’ और ‘भगवान से मिलने पहुंचा तो सारा दुख दूर हो गया...’
आदि भजन भी प्रस्तुत किए गए।
कमेटी के सदस्य प्रवीण रंगीला ने बताया कि
श्रीकृष्ण रासलीला का समापन 15 दिसंबर को होगी। समापन के साथ ही बृज की
प्रसिद्ध फूलों की होली खेली जाएगी। इस मौके पर स्वामी चोखेलाल चंद मौजूद
रहे।