फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह से गुजर रहे मिस्त्री पर गिरा जर्जर खंभा, मौत

Tue, 05 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हिसार बाईपास के नजदीक एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां जर्जर खंभा जुलाना निवासी मिस्त्री कृ ष्ण कुमार के ऊपर गिर गया। पीजीआई ले जाते समय मिस्त्री ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि क्षेत्रवासियों की शिकायत के बावजूद विभाग की तरफ से खंभा नहीं बदला गया था। इस संबंध में पुलिस को बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कृष्ण हिसार बाईपास स्थित रणबीर की दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। कृष्ण रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान से घर के लिए निकला था। वह जब ओवरब्रिज पार करके समीप वाली गली के कोने पर पहुंचा तो यहां जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा कृष्ण के ऊपर गिर गया। आसपास के लोगों ने कृष्ण को खंभे के नीचे से निकाला। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण के भाई के बयान पर पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि खंभे को बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते हादसे में कृ ष्ण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें