फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फार्मासिस्ट और सेल्समैन पर 18.59 लाख के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर थाने में निजी अस्पताल प्रबंधन ओर से फार्मासिस्ट और सेल्समैन के खिलाफ 18.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। आरोपियों ने गलती कबूल करते हुए करीब तीन लाख रुपये के चेक भी दे दिए हैं। अब पुलिस ने जांच के बाद दोनों खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुभाष रोड स्थित अस्पताल के पार्टनर दर्शन मान की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में रखौदा निवासी अनुराग सैनी (फॉर्मासिस्ट) व झज्जर के सफीदपुर गांव निवासी सन्नी बैनीवाल (सेल्समैन) के रूप में कार्यरत थे। दोनों के पास पैसे और दवाओं के लेन-देन का काम था। करीब एक साल में दोनों दवाओं के एवज में आने वाले नकद और ऑनलाइन रुपयाें को अपने खातों में लेकर अपने पास रखना शुरू कर दिया। कुछ राशि इलाज वालों की भी अपने पास रखनी शुरू कर दी। उधर, फार्मेसी में लगातार नुकसान होना शुरू हो गया तो उनका ध्यान उस ओर गया कि लगातार नुकसान कैसे हो रहा है। उन्होंने फार्मेसी की जांच कराई और फिर लेन-देन और दवाओं के लेखा जोखा का हिसाब देखा तो 18.59 लाख रुपये की गड़बडी पाई।
इसके बाद फार्मासिस्ट और सेल्समैन के खातों की जानकारी ली तो उसमें लगातार पैसे जाने के साक्ष्य मिले। इस तरह उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराई तो उसमें उन पर आरोपी सही पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें