फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की स्टाफ नर्सों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्टाफ नर्सों ने नर्सिंग आफिसर पद देने और अन्य लंबित मांगे पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। उन्होंने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर वे धरना-प्रदर्शन करेंगी। बेमियादी हड़ताल भी करेंगी। वे 18 अक्तूबर से काले बैज लगाकर काम करेंगी, जबकि 26 अक्तूबर से एक घंटे प्रदर्शन भी करेंगी। पीजीआई में 1200 से अधिक नर्सें हैं।
विज्ञापन

नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव ने कहा कि पीजीआईएमएस हरियाणा ही नहीं, आसपास के प्रदेशों में एक नाम था। अब लगता है सरकार संस्थान को धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है। संस्थान में सिर्फ कुलसचिव पद पर ही स्थायी नियुक्ति है, जबकि कुलपति व अन्य पद कार्यकारी तौर पर भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में नर्सों को नर्सिंग आफिसर पद दे दिया गया है, लेकिन पीजीआई में किसी भी नर्स को पद नहीं दिया गया है। यहां मरीजों का कार्य का भार है। स्टाफ मानसिक तनाव में ड्यूटी करता है, उसकी पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्टाफ नर्सों को प्रशंसा पत्र जारी किए थे, वे नर्सिंग आफिसर पद नाम से है। इसके बावजूद स्टाफ नर्सों की अनदेखी की जा रही है। सरकार जल्द स्टाफ नर्स के पद को नर्सिंग आफिसर पद करे। ऐसा नहीं होने पर 18 अक्तूबर से काले बैज लगाकर कार्य किया जाएगा। इसके बाद 26 अक्तूबर से प्रतिदिन दोपहर को विजय पार्क से कुलपति कार्यालय तक जुलूस निकालकर सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें