12-पीजीआई में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल के साथ चिकित्सक डॉ. सुजाता सेठी, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. आश
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के मेडिकल एजुकेशन विभाग के तीन चिकित्सकों ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना में 16वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यवसाय शिक्षा सम्मेलन के दौरान हुई प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर अवॉर्ड जीता है।
डॉ. सुजाता सेठी, डॉ. राकेश मित्तल और डॉ. आशिमा सचदेवा की इस उपलब्धि पर कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा में संस्थान के चिकित्सकों की प्रतिभा को दिखाती है।
इस सम्मेलन का विषय डायनामिक लैंडस्केप ऑफ हेल्थ प्रोफेशंस एजुकेशन इन कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन रहा। इसमें स्वास्थ्य व्यवसाय शिक्षा में नवाचार और प्रतियोगिताओं पर जोर दिया गया। सम्मेलन में सीएमसी लुधियाना के प्रिंसिपल डॉ. जयराज डी. पांडियन, प्रेसिडेंट डॉ. पायल क्वात्रा बंसल और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. दिनेश के. बद्यल शामिल रहे। -डाॅ. सुजाता सेठी।
संस्थान का मेडिकल एजुकेशन विभाग प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के आचार्य को नवीनतम तकनीकों से प्रशिक्षित कर रहा है ताकि वे रोचक तरीके से मेडिकल छात्रों को पढ़ा सकें। इससे एमबीबीएस छात्र भी जल्दी सीख सकेंगे। -डॉ. आशुमा सचदेवा।
प्रतियोगिता में भाग लेने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और यह अनुभव उनके लिए बहुत मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वह आगे भी चिकित्सा शिक्षा में अपना योगदान देते रहेंगे। -डॉ. राकेश मित्तल।