रोहतक। गांव सांगाहेड़ा में युवकों ने कहासुनी होने पर हाथ में पहना कड़ा मारकर शराब ठेके के कारिंदे का सिर फोड़ दिया। साथ ही जमकर लात-घूसे मारे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पिलाना गांव निवासी अंकित ने बताया कि सांगाहेड़ा गांव में शराब के ठेके पर काम करता है। रविवार रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच सांगाहेड़ा का युवक शराब लेने आया। दाम को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। करीब एक घंटे बाद युवक दोबारा अपने साथियों के साथ आया और उनको बाहर निकलने के लिए कहा।
जब वह उनसे बचकर जाने लगा तो युवकों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। सिर में हाथ में पहना कड़ा मारा। दाहिनी आंख पर मुक्का मारा और लात-घूसे मारे। बेहोश होने पर आरोपी छोड़कर चले गए। ठेकेदार गढ़ी निवासी तरुण ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो