फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल के दाम बढ़कर अब 103.03 रुपये प्रति लीटर पहुंचे

विज्ञापन
29-शहर के छोटू राम चौक ​स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डलवाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की महंगाई का चौका लग गया। सात रुपये महंगा होने पर पेट्रोल के दाम जिले में 103.03 रुपये प्रति लीटर हो चले हैं। महज 10 दिनों में चौथी बार दाम बढ़ने से वाहन चालकों में रोष है।
विज्ञापन

वाहन चालक राजेश कुमार, राजीव, दिनेश व वृंद नांदल का कहना है कि पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों में रोष हो चला है। डीजल के दाम भी 95.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
लगातार दाम बढ़ने का असर घर के बजट पर पड़ने लगा है। रोहतक में पेट्राेल व डीजल दिल्ली से एक रुपये महंगा है। तेल के दाम बार-बार दाम बढ़ने से सामाजिक, राजनीति संगठनों में भी रोष बढ़ रहा है। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

-
सड़क पार करने के लिए एक किलोमीटर का चक्कर
माॅडल टाउन निवासी दुकानदार अशोक मिनोचा व रामेश्वर का कहना है कि प्रशासन की ओर से दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर करीब एक किलोमीटर तक कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इससे सड़क पार करने के लिए भी लोगों को एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। प्रधानमंत्री तेल बचाने का आह्वान करते हैं जबकि प्रशासन के इस फैसले से तेल अधिक लग रहा है।
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल दामों का ब्योरा
ईंधन : पुराना रेट : नया रेट
पेट्रोल : 100.42 : 103.03

डीजल : 92.96 : 95.67
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें