16-लेखिका आशा खत्री 'लता' की पुस्तक का मेरठ में विमोचन करते स्वामी रामदेव व अन्य। स्रोत लेखिक
रोहतक। लेखिका आशा खत्री लता की ओर से संकलित व संपादित पुस्तक डॉ. हरिओम पंवार- प्रशंसकों की दृष्टि में का विमोचन मेरठ में हुए समारोह में किया। यह आयोजन सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के सभागार में हुआ। डॉ. हरिओम पंवार के 75वें जन्मदिवस पर वरिष्ठ कवियों एवं गणमान्य नागरिकों की एक अभिनंदन समिति ने आयोजन किया।
योग गुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से स्वामी चिदानंद महाराज, वात्सल्य ग्राम से साध्वी ऋतम्भरा जैसे संतों, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, डॉ. हरिओम पंवार, अतुल कृष्ण निदेशक सुभारती विश्वविद्यालय आदि ने पुस्तक का विमोचन किया।
270 पृष्ठों की उक्त पुस्तक में आशा खत्री ने पिछले अनेक वर्षों के दौरान डॉ. हरिओम पंवार की देश-धर्म व मानवता को समर्पित कविताओं पर उनके पाठकों, श्रोताओं की भावनाओं की अभिव्यक्तियों को संगृहीत किया है।