फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेट्रोल के दाम ने बढ़ाई आम आदमी की चिंता

Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
38-वंदना
विज्ञापन
रोहतक। पेट्रोल और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिले में पेट्रोल 98.67 और डीजल 91.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। ईंधन के बढ़े दामों का असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ेगा। ऑटो और बस का किराया बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन




पहले ही घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा था। अब पेट्रोल के दाम बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई और घर के बजट पर असर पड़ेगा। हर महीने वाहन चलाने का खर्च बढ़ता जा रहा है।-मनीषा, देव कॉलोनी।



महंगाई पहले से ही लोगों को परेशान कर रही है। पेट्रोल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।-वंदना, सैनीपुरा।
विज्ञापन




रोजमर्रा के कामों के लिए वाहन का इस्तेमाल जरूरी है। ईंधन की कीमतों के कारण अब खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए कर में छूट दे।-रानी, तिलक नगर।

38-वंदना

38-वंदना

38-वंदना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें