फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या कॉलोनी में बच्चा चोरी के शक में पकड़ा व्यक्ति, पुलिस जांच में निकला मानसिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्या कॉलोनी में एक बच्चे के अपहरण की सूचना को लेकर कॉलोनी वासियों ने हंगामा कर दिया। एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर बैठा लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं, सूचना मिलने पर जनता कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए ले गई। हालांकि पुलिस का दावा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। जांच में अपहरण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूर्या कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने एक व्यक्ति पर बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया गया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में भी दी गई। आसपास के लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।जनता कॉलोनी चौकी प्रभारी राजेश जाखड़ का कहना है कि सूर्य कॉलोनी में जिस व्यक्ति पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगा है। वह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। पिछले काफी समय से उसे एरिया में घूमते देखा गया है। जांच में बच्चे के अपहरण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें