फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्माॅग व शादी समारोह के चलते जींद रोड पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Fri, 15 Nov 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में आए दिन लोग बेतरतीब वाहनों के चलाने व पार्किंग से आहत हैं। अव्यवस्था के चलते सड़कों पर जाम के हालात बनने लगे हैं। वीरवार रात जींद रोड करीब तीन घंटे जाम रहा। जींद बाईपास से सुखपुरा चौक तक वाहन रेंग कर चलते नजर आए। वाहनों की भीड़ के कारण सड़क से गुजरना मुश्किल भरा रहा। लोगों ने बचने के लिए गलियों व अप्रोच रोड का रुख किया तो वहां भी जाम की स्थिति बन गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के जींद रोड से बाईपास आए दिन जाम रहता है। यहां पर दिन में वाहनों को ले जाना ही मुश्किल होता था, लेकिन अब रात में भी जाम की समस्या बढ़ गई है। वीरवार को सहालग और नगर कीर्तन की वजह से डेढ़ से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जींद रोड से गुजरने वाले लोगों को 10 मिनट के रास्ते को पार करने में एक घंटे का समय लगा। जबकि डेढ़ से दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। गौरतलब है कि शहर में शीला बाईपास पर वाहनों के रोड क्रॉस करने के दौरान आए दिन जाम लगता है। इसी तरह आंबेडकर चौक पर पूरे शहर के वाहनों का दबाव आने के कारण सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सोनीपत रोड पर भी जाम के हालात बने रहते हैं। 5 मिनट के रास्ते को 20 मिनट में पूरा किया जाता है।
-
जाम वाली सड़कों पर यूटर्न और डिवाइडर से बनेगी बात

शहर में यातायात पुलिस और नगर निगम समेत पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम रोड इंजीनियरिंग पर काम करती है। यदि अधिकारी चाहे तो जिन स्थानों पर वाहनों की बेतरतीबी के कारण जाम लगता है। वहां पर यूटर्न या डिवाइडर से जाम दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें