फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में सोसाइटी पर लोगों ने लगाया गबन का आरोप

Sat, 17 May 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर में लोगों के साथ एक सोसाइटी और उसके पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इससे संबंधित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलानौर ब्रांच मैनेजर मुकेश, एजेंट कृष्ण, लकी, दीपक आदि ने शिकायत में बताया कि सोसाइटी के पदाधिकारियों ने निवेश कराया और शुरुआत में लोगों को राशि दी गई। जब करोड़ों रुपये जमा हो गए तो राशि देने में आनाकानी करनी शुरू कर दी। कंपनी अधिकारियों ने मोबाइल बंद कर लिए। फिर ठगी की पोल खुलने लगी तो कंपनी ने हरियाणा में 250 से ज्यादा दफ्तरों को ताला लगा दिया।
अब कलानौर खंड के 50 से अधिक एजेंटों का करोड़ों रुपये फंस गया है, जबकि उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों का पैसा निवेश कराया था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रकरण की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें