फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़कों पर गड्ढों से हिचकोले खाने को राहगीर विवश

विज्ञापन
फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की दस मुख्य सड़कों पर गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। इससे राहगीरों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। तीन साल से शहर में मॉडल रोड विकसित करने की योजना सिर्फ कागज पर है।
विज्ञापन

लोगों को सड़कों के हालात सुधरने का इंतजार है। वहीं नगर पालिका के पास अब नए विकास कार्याें के लिए बजट नहीं है। शहर का गोशाला रोड, सिनेमा रोड, डुलाना रोड, बुचौली रोड, बगीची रोड, आईटीआई रोड, ब्रह्मचारी रोड, आंबेडकर चौक रोड, बालाजी चौक से सब्जी मंडी रोड व रेलवे रोड पर गड्ढे बने हैं।
नगर पालिका की ओर से इन सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना भी कागज पर है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से पहले सड़कों की दशा सुधारने पर अधिक ध्यान दिया जाए तो आवागम भी सुगम होगा। गोशाला रोड के हालात कच्चे रास्ते के समान हो चुके हैं। सबसे पहले प्रमुख सड़कों का निर्माण जरूरी था लेकिन जिम्मेदार गलियों को बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

-
पांच साल पहले बना ब्रह्मचारी रोड अब गड्ढों में तब्दील हो चुका है। नपा अतिक्रमण हटाने पर ताकत झोंकी है लेकिन गड्ढों से राहत दिलाने पर ध्यान नहीं है। लोग परेशानी उठा रहे हैं। - सुनील प्रजापत, ब्रह्मचारी रोड दुकानदार
-
गोशाला रोड कच्चे रास्ते में बदल चुका है। माजरा फाटक से मसानी चौक तक सड़क के नाम पर केवल रोड़े व गड्ढे ही हैं। शहर के सभी प्रमुख मार्ग पांच सालों से बदहाल हैं। - अशोक शर्मा, गोशाला रोड
-
दस साल से डुलाना रोड के लोगों को गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। जब भी नगर पालिका के अधिकारियों व पार्षदों से पूछा जाता है तो जल्द निर्माण शुरू होने का दावा किया जाता है। - आशुतोष स्वामी, डुलाना रोड

तीन साल से मॉडल रोड विकसित करने की चर्चा चल रही है लेकिन मॉडल बनें तब तक इन गड्ढों से राहत तो मिले। शहर के चार प्रमुख मार्ग गड्ढों में तब्दील हो रहे हैं। - नरेश कुमार, सिनेमा रोड

- वर्जन:
मुख्य सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना चल रही है। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद

फोटो संख्या:62 बदहाल अवस्था में शहर का गोशाला रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें