फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पटवारियों की हड़ताल समाप्त, कल से काम पर लौटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पटवारी एवं कानून को एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। यह हड़ताल 3 जनवरी से शुरू हुई थी। इसके नौ चरण 9 फरवरी को पूरे हो चुके हैं। सरकार से इनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने के आश्वासन पर एसोसिएशन ने सोमवार से काम पर लौटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तहसील कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने कहा कि सरकार से हुई बातचीत में हमारी सारी मांगें मान ली गई हैं। सरकार की ओर से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन मिला है। इसलिए सभी पटवारी और कानूनगो सोमवार से काम पर लौट आएंगे।
पटवारी से नायब तहसीलदार बनने की परीक्षा कराने की मांग मान ली गई है। यह परीक्षा 18 से 22 मार्च तक होगी। इसके अलावा पे ग्रेड, नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर शीघ्र कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया गया है। इस पर सभी ने संतुष्टि जाहिर की है। पटवारियों ने अपनी मांगें पूरी होने की मिठाई बांटी। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। प्रधान ने कहा कि यह एकता व संघर्ष की जीत है। एसोसिएशन के सदस्य पिछले 38 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह साझा संघर्ष रंग लाया है। इस मौके पर जिला प्रधान पवन कुमार, उप प्रधान रवि सैनी, प्रेस प्रवक्ता पवन संवारिया समेत अन्य पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें