फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूषित शौचालय से मरीज परेशान, पानी तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुभाष रोड स्थित जिला सामान्य अस्पताल में शौचालय की हालत दयनीय है। इन दूषित शौचालयों के कारण लोेगों को वहां सांस लेना मुश्किल हो गया है। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर गर्भवती और डायलिसिस वार्ड बने हैं। यहां मरीजों व उनके परिजनों को संक्रमण से अटे दूषित शौचालय का प्रयोग करना पड़ रहा है। गर्भवतियों के लिए इनका प्रयोग संक्रामक रोगों का कारण बन सकता है। मां से बच्चों को भी संक्रामक रोग घेर सकते हैं। शौचालय में पानी तक नहीं है। इस कारण हर समय इनसे तीव्र दुर्गंध उठती रहती है। इस अव्यवस्था से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



बहु को अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती कराया है। यहां शौचालय के हालात खराब हैं। इन्हें प्रयोग करना मुश्किल है। गंदे व बदबूदार शौचालय प्रसूता व उसके बच्चे को बीमारी कर सकते हैं। कविता, गांव हाट।

बहु गर्भवती है। इसके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। उसे यहां भर्ती किया गया है। यहां शौच के लिए दूषित शौचालय ही हैं। इनका प्रयोग करना बीमार कर सकता है। इसलिए इन्हें प्रयोग करने से परहेज बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष, जसिया।


शौचालय की दिक्कत कुछ समय से बनी है। इनका समाधान जल्द ही कराया जाएगा। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें