16सीटीके15...नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए पंखों के बिना खड़े तीमादार । संवाद
रोहतक। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को लचर व्यवस्था के कारण परेशान होना पड़ता है। यहां दवा के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इस पर भी गर्मी के मौसम में पंखे न चलने से पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने बाद दवा लेने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है, तब नंबर आता है। इस बीच उनका गर्मी से बुरा हाल होता है।
पंखे न चलने के कारण तीमारदार और मरीज ओपीडी कार्ड से हवा करते देखे गए। अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक मरीज सुबह 8 बजे से दवा के लिए लाइन में लगा जाता है।
नागरिक अस्पताल के दवा केंद्र पर पंखे नहीं चलने की जानकारी नहीं है। यह मामला संज्ञान में आने पर पीएमओ को समस्या का समाधान करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- डाॅ. रमेश चंद्र आर्य, सिविल सर्जन।