रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज में संचालित पाठ्यक्रमों- डिप्लोमा इन टीचिंग ऑफ इंडियन साइन लैंग्वेज व डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज की ओर से संचालित डिप्लोमा इन टीचिंग ऑफ इंडियन साइन लैंग्वेज की 20 सीटों व डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन की 30 सीटों पर एडमिशन के लिए पात्र अभ्यर्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों, पात्रता समेत अन्य जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संवाद