फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्टैंड पर लगाईं 6 एलईडी स्क्रीन, यात्रियों को 30 मिनट पहले मिलेगी बसों की सूचना

विज्ञापन
14 नया बस स्टैंड पर एलईडी स्क्रीन को देखते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड पर रोडवेज यात्रियोंं को बसों के संचालन की जानकारी समय पर और आसानी से मिलेगी। परिवहन विभाग ने पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से छह एलईडी बस स्टैंड के बूथों पर लगाई हैं। इन एपर यात्रियों को 30 मिनट पहले तक बसों की लाइव जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन




बस स्टैंड के अलग-अलग बूथों पर परिवहन विभाग के पीआईएस के लिए निजी कंपनी ने 60 बाई 48 इंच की छह एलईडी स्क्रीन लगाई हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से यात्री बसों के संचालन की लाइव स्थिति जान सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की तरह हरियाणा रोडवेज की व्यवस्थाओं को सरल बनाया जा रहा है। पीआईएस सामान्य रूप से बसों का जानकारी देगा ही, साथ ही बसों की मौजूद स्थिति को स्टैंड पर बस आने के 30 मिनट के अंतराल में अपडेट करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) से छह एलईडी को चलाया गया है। इनमें चलने वाली बसों की जानकारी रोडवेज कर्मचारी उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को उपलब्ध करवा सकेंगे। रोडवेज की बसों में लगभग बसों को पीआईएस लागू करने पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही, परिवहन मुख्यालय यात्रियों सुविधा में मोबाइल सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। संवाद

-
वर्जन
मुख्यालय की ओर से पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम को सरल बनाने के लिए बस स्टैंड बूथों पर एलईडी लगाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा में मुख्यालय स्तर से ही बसों में वीटीएस ने कार्य शुरू कर दिया है। डिपो से चलने वाली चंडीगढ़ व सिरसा की 10 एसी बसों में वीटीएस सिस्टम चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें