फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जज बनकर गांव पहुंचीं बेटी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
जज बनकर गांव पहुंचने पर महिलाओं नाच गा कर किया स्वागत संवाद
विज्ञापन
महम। खंड के गांव भैणी महाराजपुर की बेटी सोना जज बनकर गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने उसके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। गांव की सीमा से सोना को बाइकों के काफिले के साथ खुली जीप में ले जाया गया। उनके स्वागत में महिलाओं ने नृत्य और गीत गाए। जज बनी सुंदर रापड़िया की बेटी सोना का स्वागत स्थल गांव के सीएनआर स्कूल में बनाया गया था।
विज्ञापन

सोना ने उनकी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि वह हर रोज दस से बारह घंटे पढ़ाई करती थी। सोना के माता-पिता ने उसका पूरा साथ दिया जिसके कारण ही यह संभव हो सका। सोना का हिमाचल प्रदेश में सिविल जज के लिए चयन हो चुका है। पिता सुंदर रापड़िया रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं जबकि मां दर्शना देवी दसवीं पास और गृहिणी हैं।
पिता ने बताया कि उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा से पास की थी। पढ़ाई के दौरान भी सोना ने हर बार अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोना को सम्मानित करने वालों में महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार व महासचिव रामफल राठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज बनकर गांव पहुंचने पर महिलाओं नाच गा कर किया स्वागत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें