फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आम जनता के लिए निशुल्क की जाए कोर्ट के बाहर पार्किंग

Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोर्ट परिसर चौक पर सड़क पर पार्किंग के नाम पर आम लोगों से वसूली की जा रही है। वसूली बंद करके आम लोगों के लिए पीजीआई की तर्ज पर पार्किंग निशुल्क की जाएगी। इस आशय की शिकायत सीएम विंडो पर पूर्व निगम पार्षद मदनलाल कुरड़ा ने की।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर भेजी गई शिकायत में पूर्व पार्षद ने लिखा है कि कोर्ट के बाहर मुख्य रोड है। यहां डीसी आवास की तरफ का रास्ता बंद करके एक ही लाइन से दोनों तरफ के वाहन गुजारे जा रहे हैं। सड़क पर लगाई जा रही पार्किंग का ठेका दिया गया है जबकि सड़क सार्वजनिक है जहां पार्किंग नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों ने मेन रोड पर पार्किंग का ठेका लिया हुआ है वह आम लोगों से दादागिरी करते हैं। पूर्व पार्षद ने सड़क पर बनी सशुल्क पार्किंग बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें