फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फाइलों में पार्किंग, बाजार में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन पुख्ता पार्किंग न होने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक दशक से नगर निगम कागजों में कई बार पार्किंग बनाने का योजना तैयार कर चुका है, लेकिन हकीकत में योजनाएं धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ गई। शहरवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान होने का इंतजार है।
विज्ञापन

भगत सिंह पार्किंग : अंडर ग्राउंड पार्किंग में भरा गंदा पानी
किला रोड बाजार में कांग्रेस के कार्यकाल में 2011 में भगत सिंह पार्क की जगह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गई थी। अंडरग्राउंड पार्किंग में 500 के करीब दोपहिया वाहन व ऊपर चारपहिया वाहनों की व्यवस्था की जानी थी। प्रथम तल पर 33 वर्ग फीट की 14 दुकानें, दूसरे तल पर 33 वर्ग गज की 14 दुकानें हैं। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्किंग का उद्घाटन किया, लेकिन अधिकारी आज तक इसे चालू नहीं कर सके। भू-तल पर केवल दोपहिया व चारपहिया वाहन खड़े रहते हैं। प्रथम व द्वितीय तल धूल फांक रहा है।
प्रस्ताव पास होने के बाद भी अस्थाई पार्किंग का फार्मूला नाकाम
नगर निगम हाउस में जनवरी 2019 से 2023 तक त्योहारी सीजन में हर बार प्रस्ताव लाया गया। इसके अनुसार शहर में सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड़, पुराना गवर्नमेंट स्कूल व पुराना बस स्टैंड के नजदीक अस्थाई पार्किंग बनाई जाए। सोनीपत स्टैंड के पास खाली पड़ी जगह पर अंडरग्राउंड पार्किंग बनाकर ऊपर कामर्शियल बिल्डिंग बनाई जाए, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। अशोका चौक पर पर्यटन विभाग से निगम जमीन किराये तक पर नहीं ले सका।
विज्ञापन

हुडा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग भी अटकी
शहर के शांतमई चौक व दुर्गा भवन के आगे पीपीपी मोड में तीन साल पहले पार्किंग का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। दुर्गा भवन के आगे तीन मंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो गई। निगम ने उसे संचालन के लिए ठेके पर दिया है। हुडा कॉम्प्लेक्स में बन रही पार्किंग का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। भगत सिंह पार्किंग धूल फांक रही है। चुनाव भी पूरे हो चुके हैं। अब अधिकारी बाजारों की भी सुध लें। त्योहारी सीजन में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्राहकों व व्यापारियों को दिक्कत हो रही है।
हैप्पी अनेजा, पूर्व प्रधान किला रोड बाजार।

त्योहारी सीजन में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। जल्द डीसी कार्यालय की तरफ से नगर निगम, पुलिस प्रशासन व व्यापारी नेताओं की हर साल की तरह बैठक होनी चाहिए। निगम आयुक्त ने स्थाई व अस्थाई पार्किंग की सफाई के आदेश दिए हैं। जल्द सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

संदीप बतरा, एलओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें