फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंच हत्याकांड का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Sun, 24 Dec 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। काहनी गांव में हुए पंच परमजीत की हत्या के आरोपी चिड़ी गांव निवासी सोनू को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त बिट्टा (डंडा) और दूसरे तीन आरोपियों की भूमिका में बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक काहनी गांव निवासी चांदवीर ने शिकायत दी थी कि उसका भतीजा 31 वर्षीय परमजीत उर्फ परमाला गांव में वार्ड नंबर आठ का पंच था। जिसको गांव के युवक रोहित के घर बुलाकर रोहित, सतबीर के साले चिड़ी गांव निवासी सोनू राकेश उर्फ पौनी व चार अन्य युवक ने हत्या की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सोनू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें