फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भांडौर में किया ग्राम ज्ञान केंद्र भवन का उद्घाटन

Sun, 24 Dec 2023 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने रविवार को गांव भांडौर में लोगों से संवाद किया। इससे पहले ग्राम ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित देश के रूप में दुनिया के सामने लाने विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जा चुका है।युवा पीढ़ी इस समय अपनी ऊर्जा के माध्यम से देश को आगे ले जाने के लिए तैयार है। युवाओं का लक्ष्य और संकल्प एक ही होना चाहिए कि भारत आत्मनिर्भर और विकसित देश कैसे बनेगा। उन्होंने विभिन्न स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है। इसके परिणामस्वरूप समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को घर बैठे सरकार की अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें