फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस थाना के अधीन 615 लाइसेंस धारक में 110 पहुंचे थाना

Fri, 05 Apr 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। लोकसभा आम चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखकर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस की ओर से लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बादली पुलिस थाना के अधीन आने वाले करीब 23 गांवों में 615 लाइसेंस धारक है लेकिन अभी तक मात्र 110 लोगों ने ही हथियार जमा करवाए हैं। ऐसे में लाइसेंस धारक अभी हथियार जमा करवाने के लिए गंभीर नहीं हुए और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई का डर सता रहा है। पुलिस की ओर से बार-बार सूचना जारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि लाइसेंसी हथियार 20 अप्रैल से पहले अपने पुलिस थाना या स्थानीय गन हाउस पर जमा करवाए जाने जरूरी हैं। ऐसा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है इसलिए प्रत्येक लाइसेंस धारक को अपना हथियार जमा करवाना अनिवार्य है। प्रत्येक लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी हथियार संबंधित थाना में नि:शुल्क जमा करवा सकता है। लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें