फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदाता सूची में गड़बड़ी की 57 शिकायतों में 54 सही मिलीं, तीन के लिए पुख्ता तथ्य नहीं

विज्ञापन
04 सीटीके29...​दिल्ली ​​स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलते पूर्व पार
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर तैयार की जा रही मतदाता सूची की 57 में 54 शिकायतें सही मिली हैं। शनिवार को नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की सीईओ शालिनी चेतल ने जांच में सही मिलीं शिकायतों का निपटारा करते हुए मांगे गए वार्ड में वोट शामिल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

तीन शिकायत ऐसी मिली हैं, जिनके लिए पुख्ता तथ्य नहीं हैं। तथ्य देकर शिकायतकर्ता अब 8 जनवरी तक डीसी के सामने अपील कर सकते हैं। 15 जनवरी तक डीसी अपील पर निर्णय लेंगे। साथ-साथ मतदाता सूची फाइनल कर दी जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से शहरी निकाय विभाग के चुनाव करवाए जा रहे हैं। सोमवार को राज्य चुनाव आयोग पहले चरण का कार्यक्रम घोषित करेगा। दूसरे चरण के लिए भी तिथि तय की जा सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटा है। 23 दिसंबर को वार्डों को आरक्षित किया जा चुका है, जिसके चलते राज्यपाल तक की अनुमति मिल चुकी है। 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक वार्ड वाइज मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम तय किया गया था। मतदाता सूची को लेकर 23 से 31 दिसंबर तक शिकायत व सुझाव मांगे गए। नोडल अधिकारी को 57 लोगों ने शिकायतें की हैं कि उनके वोट व मकान अलग-अलग वार्ड में हैं। 4 जनवरी तक शिकायतों की जांच करनी थी। नोडल अधिकारी ने शनिवार शाम तक जांच कर 54 शिकायतों को सही मानते हुए त्रुटियां दूर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस के चार पूर्व पार्षद
नगर निगम मेयर का पद सरकार ने ड्राॅ के माध्यम से एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस में एससी वर्ग के नेता टिकट का जुगाड़ करने में लगे हैं। भाजपा में एक दर्जन नेता पार्टी में आवेदन कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस में भी नेता सक्रिय हैं। शनिवार को पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पूर्व पार्षद जयभगवान ठेकेदार व कृष्ण कुमार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले। बातचीत के दौरान मेयर के टिकट के लिए दावा किया। हुड्डा ने उचित समय पर फैसला लेने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें